NEET UG 2024 पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा! CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट

Ark Sahuliyar

NEET-UG 2024 प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
NEET-UG 2024 प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है. एजेंसी ने कहा है कि जांच के दौरान बिहार के चर्चित आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के खिलाफ NEET-UG 2024 प्रश्नपत्र की चोरी या उसके वितरण में शामिल होने के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले.

CBI के अनुसार, पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में संजीव मुखिया के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आरोप तय किए गए हैं. सीबीआई के इस स्पष्टीकरण के बाद NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच संजीव मुखिया की भूमिका पर एजेंसी का आधिकारिक रुख सामने आया है.

यह भी पढ़ें- JPSC 14वीं PT परीक्षा मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, प्रार्थी ने कहा - पहली बार कट ऑफ नहीं हुआ जारी