पटना वालों की बल्ले-बल्ले: कल से शुरू हो जाएगा यह मेट्रो स्टेशन, सीएम सम्राट दिखाएंगे हरी झंडी

Rani Thakur

पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड रूट पर कल से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन की शुरुआत कर दी जाएगा। इस मेट्रो स्टेशन के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। <br/>

पटना मेट्रो

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन को गुरुवार से आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी की गई है। इस स्टेशन की शुरुआत होने के बाद कंकड़बाग व राजेन्द्र नगर जैसे रिहाइशी और वाणिज्यिक क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 

शहरवासियों की बढ़ेगी सुविधा 

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम सम्राट चौधरी मलाही पकड़ी से मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्राथमिक कॉरिडोर का यह महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन शहरवासियों को तेज़, सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। 

सीएम ने दिया था निर्देश 

जान लें कि बिहार के मुख्यमंत्री ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया था कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा था कि 2 जुलाई को पटना मेट्रो रेल परियोजना के मलाही पकड़ी तक विस्तारित खंड का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और समय की बचत होगी।