बिहार में रुपये के लिए समधन को उतारा मौत के घाट, रात को सोई अवस्था में सीने मे दाग दी गोली

Rani Thakur

पटना के पंचरुखीया थाना क्षेत्र के खरफर गाँव मे रुपये के लेन देन को लेकर रिश्तों का कत्ल किया गया। यहां समधी ने घर मे घुस कर अपनी समधीन को सीने मे गोली मार कर हत्या कर दी।

रोते-बिलखते परिजन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना के पंचरुखीया थाना क्षेत्र के खरफर गाँव मे पुलिस के छान बीन मे अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहाँ रुपये के लेन देन को लेकर रिश्तों का कत्ल किया गया। यहां समधी ने घर मे घुस कर अपनी समधीन को सीने मे गोली मार कर हत्या कर दी।

जांच में जुटी FSL की टीम 

इस घटना के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन की, साथ ही मृतक महिला की पहचान खरफर गाँव निवासी संजय पासवान की पत्नी रानी देवी (50) के रूप मे किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए FSL की टीम की मदद ली है। 

बकाया रुपये नहीं लौटाने से नाराज था समधी

घटना के संबंध मे बताया जाता है कि संजय पासवान ने अपने समधी बीरू पासवान से भैस खरीदने के लिए एक वर्ष पहले ढाई लाख रुपये लिये थे लेकिन समय से रुपया लौटाने में टाल - मटोल  कर रहा था। जिसपर समधी बीरू को गुस्सा आ गया और रात के संनाटे मे समधी के घर मे घुस गोली चला दी। जिसमे गोली सोई हुई समधन के सीने मे लग गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी समधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मे जुट गई है।