देश-विदेश

नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़: 8 श्रद्धालुओं की मौत, अव्यवस्था पर उठे सवाल

Nalanda temple stampede: बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

[caption id="attachment_144242" align="alignnone" width="939"] नालंदा में भगदड़[/caption]

भीड़ और अव्यवस्था बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग जल्दबाजी में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ की स्थिति बन गई।

Nalanda temple stampede: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

[caption id="attachment_144247" align="alignnone" width="915"] बेहोश महिला को ल जाते परिजन[/caption]

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, चैत्र महीने में यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, बावजूद इसके पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था। बताया जा रहा है कि उसी समय जिले में अन्य वीआईपी कार्यक्रमों के चलते प्रशासन का ध्यान बंटा हुआ था। घटना के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।