NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट
Upendra Kushwaha Rajya Sabha: बिहार की 1 सीट से उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। NDA के शीर्ष नेतृत्व ने उपेंद्र कुशवाहा की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी। उपेंद्र कुशवाहा 5 मार्च को बिहार विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दूसरी तरफ यह खबर पावरस्टार पवन सिंह के लिए झटका है।
उपेंद्र कुशवाहा उम्मीदवार
उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा भेजे जाने की पुष्टि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से की गई। पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा, "राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे।
[caption id="attachment_138536" align="alignnone" width="1173"]5 मार्च को भरेंगे नामांकन
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। उन्होंने कहा, NDA के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श और आपसी संवाद के उपरांत यह फैसला लिया गया कि उपेंद्र कुशवाहा आगामी 05 मार्च को उम्मीदवारी हेतु बिहार विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर NDA के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।
राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव (बिहार) 2026 के लिए मुझे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से समर्थन देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं…
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) March 3, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha: JDU के खातें में 2 सीट
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 2 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। नितिन नबीन और शिवेश राम राज्यसभा जाएंगे। इसके साथ ही बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्पष्ट कर दिया था कि उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा जा रहे हैं।
बिहार की कुल 5 राज्यसभा सीटों में से 3 सीटों पर NDA ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। अब देखना होगा कि JDU के खाते में गई 2 सीट से किसका-किसका नाम आता है।