Nitish Kumar Cabinet: बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार बन चुकी है। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 BJP से, 8 जदयू से, लोजपा(R) से 2 हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया। इस मंत्रिमंडल एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है। JDU ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।
https://youtube.com/shorts/w0aHU_W8h3A?si=DQoYiBcXendzMHvW
Nitish Kumar Cabinet: 8 मंत्री रिपीट
जमुई से जीतीं श्रेयसी सिंह, दानापुर से जीते रामकृपाल को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है। नीतीश ने अपने सभी 8 मंत्रियों को रिपीट किया तो वहीं बीजेपी ने 5 मंत्रियों को दौबारा मंत्री बनाया है। वहीं, पहली बार मंत्री बनने वालों में राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, रमा निषाद और दीपक प्रकाश शामिल हैं।
[caption id="attachment_118090" align="alignnone" width="506"]
बिहार के 26 मंत्री[/caption]
प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष
प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे। JDU-BJP में इसको लेकर सहमति बन गई है। डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा से इस बार 9वीं बार विधायक बने। प्रेम कुमार बिहार सरकार में स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग, सड़क निर्माण विभाग और शहरी विकास विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं।
[caption id="attachment_118091" align="alignnone" width="537"]
डॉ. प्रेम कुमार[/caption]
चिराग के मंत्री
Nitish Kumar Cabinet: चिराग पासवान की पार्टी से संजय कुमार पासवान और संजय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। संजय कुमार पासवान बखरी से विधायक हैं, और संजय सिंह महुआ से विधायक बने हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव को मात दी।