75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Nitish Kumar 75th Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए। उनकी 'डायमंड जुबली' के मौके पर पूरे प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन इस साल जन्मदिन का जश्न सिर्फ बधाई देने तक ही सीमित नहीं रहा। पटना की सड़कों पर और JDU ऑफिस में CM नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके बेटे निशांत कुमार का नाम भी गूंज रहा था।
JDU ऑफिस में काटा केक
पटना में JDU ऑफिस में सुबह से ही जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर केक काटा। उनके जन्मदिन पर पटना समेत पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं। नौलखा मंदिर में पूजा-हवन की गई। मंत्री मदन सहनी के आवास पर केक काटा गया। यहां JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी पहुंचे।
[caption id="attachment_137879" align="alignnone" width="1143"]नीतीश को भारत रत्न मिले
संजय झा ने कहा कि, नीतीश बिहार का गौरव हैं। उन्होंने बिहार को बदल दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि CM स्वस्थ्य रहें। JDU दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि CM को भारत रत्न मिले। इधर, जन्मदिन के दिन CM नीतीश से कार्यकर्ता ने रिटर्न गिफ्ट में कहा- निशांत को राजनीति में लाया जाए। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बड़ी पहल की जा रही है।
Nitish Kumar 75th Birthday: निशांत की एंट्री
जेडीयू ऑफिस में केक के पास रखी एक फोटो ने सबका ध्यान खींचा। यह मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार की थी। कार्यकर्ताओं ने CM नीतीश कुमार जिन्दाबाद के नारे के साथ-साथ और निशांत कुमार के सपोर्ट में भी नारे लगाए। पहली बार ऐसा हुआ है कि निशांत कुमार को नीतीश कुमार के साथ खास तौर पर दिखाया गया था।
बच्चों को ड्रेस
बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस दिए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री नीतीश के जन्मदिन के अवसर पर करेंगे। पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को ड्रेस बांटे जाएंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से किया जाएगा। इसके बाद बगहा में भी बच्चों को ड्रेस का वितरण होगा।