NDA की बैठक में शामिल हुए नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी के काम को सराहा

Rani Thakur

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर NDA के सभी घटक दलों की अहम बैठक हुई।

Samrat Choudhary

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर NDA के सभी घटक दलों की अहम बैठक हुई। भरत तिवारी एनकाउंटर पर उठते सवाल और बांकीपुर उपचुनाव के बीच सरकार के कामकाज की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिए ये बैठक बुलाई गई थी। सीएम आवास में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में एनडीए के सभी पांचों घटक दलों के टॉप लीडर मौजूद रहें। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम बड़े नेता भी इसमें शामिल हुए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल हुए। साथ ही कैबिनेट के सभी मंत्री और सभी जिलाध्यक्षों को खास तौर पर बुलाया गया था।

सभी दलों में समन्वय बेहतर होना चाहिए: अशोक चौधरी

इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेहतर प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं के बीच क्या समस्या है। इसको जानने के लिए सभी दलों के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भी बैठक में शामिल किया गया था। 

नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कार्यों को सराहा

बैठक खत्म होने के बाद जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि जदयू में कोई नाराजगी नहीं है। पद किसी को मिलता है, किसी को बाद में मिलता है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी के कामों को सराहा है। 

मंत्रियों को जिला भ्रमण का निर्देश

मंत्री संजय सिंह ने कहा, हमें कहा गया है कि जिल भ्रमण के दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ बैठकर उस इलाके की समस्या के बारे में जानें। सहयोग शिविर को लेकर भी हमें निर्देश दिए गए हैं।