रेड पड़ी तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल, पटना के अधिकारी के 3 ठिकानों पर छापामारी
Patna raid cash thrown: विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के 3 ठिकानों पर छापेमारी की। SVU की टीम को देखते ही पंकज कुमार ने अपने घर की खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने शुरू कर दिए। टीम ने कचरे के ढेर से 5 लाख रुपये बरामद किए। अब तक की कार्रवाई में विशेष निगरानी इकाई ने कुल 15 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी अभी जारी है और बरामदगी की राशि बढ़ भी सकती है।
[caption id="attachment_140542" align="alignnone" width="1125"]3 ठिकानों पर छापामारी
पंकज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। वो बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के DGM (प्रोजेक्ट) हैं। आय से ज्यादा संपत्ति मामले में गुरुवार को उनके 2 घरों और ऑफिस पर छापेमारी हुई। SVU टीम ने सुबह लगभग 8 बजे पटना के कदमकुंआ इलाके स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में छापेमारी की। उस समय DGM पंकज कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर पर मौजूद थे।
[caption id="attachment_140543" align="alignnone" width="1189"]96 लाख से ज्यादा की संपत्ति
इस दौरान लगभग 96 लाख से ज्यादा अवैध संपत्ति, गहनें-कैश, गहने, जमीन से संबंधित दस्तावेज और कुछ आर्नामेंट्स बरामद किया गया है। फिलहाल, SVU टीम की जांच अभी भी जारी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, पंकज कुमार ने अपनी लगभग 11 सालों की सर्विस के दौरान दौरान अलग-अलग पदों पर रहते हुए अवैध संपत्ति अर्जित की।
[caption id="attachment_140544" align="alignnone" width="1179"]Patna raid cash thrown: जांच कर रही टीम
निगरानी इकाई का आरोप है कि एक लोक सेवक होने के बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार से लगभग 96 लाख 46 हजार 666 रुपए की संपत्ति बनाई, जो उनके ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से कहीं ज्यादा है। SVU की 5 सदस्यीय टीम BMSCIL के दफ्तर पहुंच जांच कर रही हैं। SVU की इस टीम को DSP राजकुमार लीड कर रहे हैं। पिछले 1 घंटे से छापेमारी के दौरान कागजातों को खंगाल रही हैं। इसके अलावा पटना के PMCH के BMSCIL कार्यालय में भी विशेष निगरानी की टीम छानबीन कर रही है।