बिहार के इस जिले में स्कूलों की होगी अग्निपरीक्षा, 10 जुलाई से शुरू होगा एक्शन

Rani Thakur

लखनऊ की घटना के बाद अब राजधानी पटना में भी स्कूलों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा एक्शन शुरू होने जा रहा है। <br/>

फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर St. Xavier's तैयार

न्यूज11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना डेस्क :
लखनऊ की घटना के बाद अब राजधानी पटना में भी स्कूलों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा एक्शन शुरू होने जा रहा है। 10 जुलाई से सरकारी और निजी स्कूलों में फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। इसी कड़ी में हमने पटना के St. Xavier's School का जायजा लिया और जाना कि यह स्कूल कितनी तैयारी का दावा कर रहा है। 

फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए तैयार St. Xavier's

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. के.पी. डॉमिनिक का कहना है कि उनका स्कूल फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि फायर एक्सटिंग्विशर की नियमित सर्विसिंग कराई जाती है। साथ ही स्कूल परिसर में एक नया और चौड़ा गेट तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बच्चों को सुरक्षित और तेजी से बाहर निकाला जा सके। 

शिक्षा विभाग का अहम  अभियान 

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फायर विभाग का यह अभियान काफी अहम माना जा रहा है। अब यह जांच बताएगी कि राजधानी के कितने स्कूल सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं और किन स्कूलों को अपनी व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है।