बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

PU Election NSUI: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम जारी कर दिए गए। सेंट्रल पैनल में NSUI का दबदबा रहा। अध्यक्ष और महासचिव पद पर NSUI ने कब्जा कर लिया। जबकि संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष ABVP के प्रत्याशी की जीत हुई। 

[caption id="attachment_137935" align="alignnone" width="1159"] PUSU के अध्यक्ष (NSUI) शांतनु शेखर और महासचिव (NSUI) खुशी कुमारी[/caption]

अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा

शनिवार देर रात घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर NSUI के शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने जीत हासिल की। जबकि निर्दलीय शिफत फैज उपाध्यक्ष बनीं। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के अभिषेक कुमार और कोषाध्यक्ष पर हर्ष वर्धन की जीत हुई। देर रात विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए। छात्रसंघ के चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग पटना वीमेंस कॉलेज में 53.03% हुई। जबकि सबसे कम मगध महिला कॉलेज में 21.72% वोटिंग हुई।

PU Election NSUI: पप्पू यादव का पोस्ट

चुनाव परिणाम को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘PUSU में NSUI की प्रचंड जीत NEET छात्रा को न्याय दिलाने की जिद का ये प्रतिफल है!’

रिंकल का हंगामा

इधर, प्रेसिडेंट पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने काउंटिंग के दौरान देर रात हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने रिंकल यादव को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला दिया। रिंकल ने आरोप लगाते हुए कहा कि काउंटिंग में पारदर्शिता नहीं बरती गई। शाम 5 बजे तक हुए मतदान में 37.84 फीसदी वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली भी चली। पुलिस ने मौके से एक खोखा जब्त किया है। फायरिंग किसने की इसे लेकर जांच चल रही है।