Police Encounter in Bihar: बिहार में फिर एनकाउंटर, मुठभेड़ में जख्मी हुआ जहानाबाद का रावन

Rani Thakur

दीपक सिंह हत्याकांड के आरोपी रावण को पहले तो जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिर हथियार बरामदगी की कार्रवाई के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।<br/>

पुलिस एनकाउंटर में जख्मी हुआ जहानाबाद का रावन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना: बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने कुख्यात किलर विक्कू सिंह उर्फ रावण का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। दीपक हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रावण को पुलिस ने पैर में गोली मारी है। जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी नहर के पास एसटीएफ और रावण के बीच मुठभेड़ की घटना हुई। 

बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली 

इस दौरान आरोपी ने झाड़ी में छिपाए गए हथियार से पुलिस पर गोली चला दी जो थानाध्यक्ष की गाड़ी में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए आरोपी के पैर में गोली मारी। घायल होने के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि बीते पांच दिनों में बिहार पुलिस ने छह बदमाशों को लंगरा बना दिया है।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने किया एनकाउंटर

एसपी अपराजिता लोहानी ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि जहानाबाद पुलिस ने भेलवार थाना इलाके में दीपक सिंह हत्याकांड में जल्द कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विक्कू सिंह उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार विक्कू सिंह को लेकर पुलिस इस कांड में प्रयोग में लाये गये हथियार को बरामद करने के लिए घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के निकट नहर किनारे पहुंची थी। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। और गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी में लग गई। उसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली विक्कू सिंह के बायें पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।