भजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत तय, मतगणना केंद्र पर हुआ स्वागत

Rani Thakur

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर (पीके) की जीत लगभग तय हो चुकी है। 26 राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर 15864 वोटों से आगे चल रहे हैं।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत / पटना :
 बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर (पीके) की जीत लगभग तय हो चुकी है। 26 राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर 15864 वोटों से आगे चल रहे हैं। लगातार जीत की तरफ बढ़ते हुए प्रशांत किशोर सोमवार एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे। 

इस दिन उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पीके का स्वागत करने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

इस दौरान फूलों की बारिश और जोरदार नारों के साथ प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया गया। मतगणना के बीच जन सुराज समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह और भरोसा साफ नजर आया।