‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची...’ CM भजनलाल का विपक्ष पर वार
CM Bhajanlal Alwar: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर दौरे के दौरान आयोजित ‘ग्रामोत्थान शिविर’ में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल ने यहां लगे 12 विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र एवं इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की गई।
[caption id="attachment_133207" align="alignnone" width="1374"]
प्रशासन पहुंचेगा गांव
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, क्षेत्रीय विधायक और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। CM ने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन अब खुद गांवों तक पहुंच रहा है, जिससे आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अलवर शहर को सौगात
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर शहर के विकास के लिए 152 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अंत में CM ने एक बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नया सचिवालय बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘सुशासन’ से चल रही है, और प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए सुबह युवाओं ने मैराथन दौड़ लगाकर ‘फिट इंडिया’ का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने युवाओं और बुजुर्गों के जोश की सराहना करते हुए इसे सशक्त राजस्थान की नींव बताया।
[caption id="attachment_133208" align="alignnone" width="1369"]CM Bhajanlal Alwar: विपक्ष पर बरसे CM
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। CM ने कहा कांग्रेस का किसान और मजदूर से कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्होंने पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, लेकिन अब उनकी सरकार ने पेपर लीक माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। CM ने कहा राजस्थान में अब भर्तियों के लिए ‘न पर्ची चलेगी और न खर्ची’, केवल प्रतिभा और मेहनत को ही स्थान मिलेगा। सभा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल किशनगढ़बास के गांव बघेरी कलां के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत हेमसिंह भडाना के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आज ग्राम बघेरी कलां पहुंचकर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भडाणा जी के निवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हेमसिंह जी का असमय जाना संगठन और प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस कठिन… pic.twitter.com/zSheduIbJl
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 8, 2026