पटना समेत अब इन स्टेशनों से राजगीर के लिए दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें अपने शहर से ट्रेनों की टाइमिंग

Anshuman Parashar

मलमास मेला 2026 को लेकर रेलवे ने राजगीर के लिए कई स्पेशल और मेमू ट्रेनें शुरू कीं. पटना, दिल्ली, मुंबई और हावड़ा से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से देश भर के श्रद्धालुओं का सफर बेहद आसान हुआ.

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्रमुख पर्यटन केंद्र राजगीर का सफर अब यात्रियों के लिए बेहद आरामदायक होने जा रहा है। आगामी 'मलमास मेला 2026' को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई विशेष और नियमित ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। अब पटना के अलावा दानापुर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर और फतुहा जैसे महत्वपूर्ण शहरों से भी राजगीर के लिए डायरेक्ट ट्रेनों की कनेक्टिविटी उपलब्ध करा दी गई है।

पटना से राजगीर का सफर महज इतना मिनट में बस 

राजधानी पटना से राजगीर के बीच दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दो प्रमुख ट्रेनें बेहद मुफीद साबित हो रही हैं:

दानापुर और बख्तियारपुर रूट से भी शानदार कनेक्टिविटी

दानापुर से यात्रा की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए दानापुर-कोडरमा एक्सप्रेस (13234) सुबह 6:40 बजे खुलकर सुबह 10:05 बजे तक राजगीर का सफर तय करा देती है। इसके अलावा, बख्तियारपुर-राजगीर रूट इस समय स्थानीय यात्रियों के लिए लाइफलाइन बना हुआ है। फतुहा और बख्तियारपुर से खुलने वाली मेमू ट्रेनें पावापुरी, सिलाव और बिहारशरीफ होते हुए राजगीर जा रही हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से सीधे जुड़ गया राजगीर

राजगीर अब केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के अन्य बड़े महानगरों से भी सीधे रेल नेटवर्क द्वारा जुड़ चुका है, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सहूलियत होगी:

उत्तर बिहार के कई जिलों को अभी भी सीधी ट्रेन का इंतजार; रेलवे बढ़ाएगा एक्स्ट्रा कोच

वर्तमान में राजगीर मुख्य रूप से बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलखंड के जरिए पटना, नवादा और बिहारशरीफ से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हालांकि, उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे प्रमुख शहरों से अभी भी राजगीर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इन जिलों के यात्रियों को पटना या बख्तियारपुर आकर ट्रेन बदलनी पड़ती है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मलमास मेला 2026 के दौरान भीड़ के दबाव को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं और कई अन्य मेला स्पेशल ट्रेनें भी जल्द पटरी पर उतारी जाएंगी।