पत्नी पर किया कमेंट तो सिर काटकर सड़क पर रखा, अररिया में बिगड़े हालात
Araria Beheading Case: बिहार के अररिया में एक शख्स की गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारे ने उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान है।
[caption id="attachment_146040" align="alignnone" width="1267"]आरोपी को किया अधमरा
बता दे, नवी ड्राइवर था और राहुल सत्तू की दुकान चलाता था। वारदात के बाद राहुल चौहान 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड के गेट नंबर 2 के पास हुई।
पत्नी पर कमेंट
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, सुबह पिकअप ड्राइवर मो. नवी हुसैन राहुल के पास पहुंचा। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर आरोपी राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में घुसा दिया। लोगों का कहना है कि फिर राहुल नवी की छाती पर बैठा और उसका गला काट डाला।
[caption id="attachment_146041" align="alignnone" width="1304"]Araria Beheading Case: सिर धड़ से अलग
ड्राइवर की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने राहुल को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया गुरुवार की सुबह सत्तू बेचने की जगह पर पिकअप लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में राहुल ने नवी की पहले चाकू मारा, इसके बाद सिर को धड़ से अलग कर सड़क पर रख दिया।
[caption id="attachment_146042" align="alignnone" width="1336"]राहुल की मौत
मो. नवी की हत्या के बाद राहुल हाथ में चाकू लेकर करीब 5 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। डर के मारे कोई उसके पास तक नहीं गया। नवी के परिवार को जैसे ही हत्या की जानकारी लगी। भीड़ ने आरोपी को घेर लिया। फिर राहुल के साथ मारपीट की गई। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोग राहुल को ऑटो से अस्पताल लेकर आए। आज नवी ने राहुल की पत्नी पर कमेंट किया जिसके बाद विवाद बढ़ गया।