मुहर्रम को लेकर पटना में रूट परिवर्तन, 26-27 जून को इन रास्तों में रहेगी नो एंट्री

Rani Thakur

मुहर्रम को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव 26 और 27 जून के लिए होगा। <br/>

महर्रम पर पटना में रूट डायवर्जन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मुहर्रम को लेकर पटना पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा एवं सुचारू यातायात के लिए कड़ी तैयारी की है। इस कड़ी में 26 और 27 जून को शहर में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए अशोक राजपथ और अनीसाबाद इलाके सहित कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

अशोक राजपथ पर वाहनों की नो-एंट्री

वैकल्पिक रूट: इन वाहनों को करगिल चौक से बाकरगंज मोड़, रामगुलाम चौक, एग्जीबिशन रोड, चिरैयाटांड़ पुल और ओल्ड बाइपास होते हुए पटना सिटी जाना होगा। इसके अलावा वाहन चालक जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) का इस्तेमाल कर भी पटना सिटी जा सकते हैं।

पूरी तरह रोक लगाई गई है

पटना सिटी से वापसी रूट: पटना सिटी से गांधी मैदान की तरफ आने वाले वाहन भी अशोक राजपथ पर नहीं चल सकेंगे। इन्हें पटना सिटी चौक मोड़ से अगमकुआं, ओल्ड बाइपास या गायघाट पुल के नीचे से बिस्कोमान गोलंबर होकर गांधी मैदान या पटना जंक्शन की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

इन रूटों पर रहेगा प्रतिबंध

बारीपथ से जुड़े कई छोटे रास्तों जैसे जीपीएम रोड, मखनिया कुआं, खजांची रोड, सब्जीबाग रोड, रमना रोड और गांधी चौराहा से किसी भी वाहन को अशोक राजपथ पर आने की अनुमति नहीं मिलेगी।

इन रूटों पर भारी वाहनों के लिए विशेष निर्देश