बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल 

Dipali Kumari

हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है. वहीं दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे हैं.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
 बिहार के लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है. प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में आज सावन की तीसरी सोमवारी पर अचानक भगदड़ मच गयी. हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है. वहीं दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में अचानक बिजली का तार गिरने की अफवाह फैली और देखते ही देखते हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गयी. 

जानकारी के अनुसार आज सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के कारण अशोकधाम मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. उपायुक्त ने बताया कि मंदिर में बिजली का तार गिरने की अफवाह फैली, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गयी. इस दौरान कई महिलाएं भीड़ में दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. राहत-बचाव कार्य जारी है.

इसे भी पढ़ें: देवघर: तीसरी सोमवारी पर बाबा धाम में आस्था का सैलाब, सुबह 4:15 बजे से हो रहा जलार्पण