BPSC TRE 4 को लेकर बड़ा ऐलान, छात्र नेता ने दी बड़े आंदोलन की धमकी 

Rani Thakur

BPSC TRE 4 के विज्ञापन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। 

छात्र नेता दिलीप कुमार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
BPSC TRE 4 के विज्ञापन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जुलाई महीना के अंत तक अगर नोटिफिकेशन नहीं आया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी लगातार यह कहते नजर आते हैं कि जुलाई महीने में इसका विज्ञापन आ जाएगा। जुलाई महीना बीतने को है लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं आया है। यहां तक कि उन्होंने सदन के अंदर भी कहा कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में TRE 4 की अधियाचना बीपीएससी आयोग को भेजा जाएगा। 

सीटों की कटौती बिल्कुल भी नहीं चलेगी। कुल 46000 पदों के लिए विज्ञापन जारी करना होगा। जुलाई महीने के अंत तक इंतजार करेंगे, लेकिन जुलाई के अंत तक TRE 4 का विज्ञापन नहीं आता है तो शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को इस्तीफा देना होगा।

पिछले दो वर्षों से जो भी बिहार के शिक्षा मंत्री रहे हैं वे सिर्फ और सिर्फ अभ्यर्थियों को गुमराह किया है, लेकिन अब यह नहीं चलेगा। हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होने को है। 

उन्होंने आगे कहा कि, BPSC TRE 4 में एक ही परीक्षा होनी चाहिए। यानी इसमें दो परीक्षा मंजूर नहीं होगी। एक करोड़ नौकरी रोजगार का वादा करने वाली सरकार 46000 पदों पर नौकरी नहीं दे रही है.!