न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे “चौपट राज” करार दिया है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया X और फेसबुक पर अखबारों की कटिंग साझा करते हुए कहा कि बिहार में अपराध अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे है और पुलिस-प्रशासन स्थिति संभालने में विफल नजर आ रहा है. वहीं, नालंदा में मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए, जो बेहद दुखद है. तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके है और सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है.
<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Ftejashwiyadav%2Fposts%2Fpfbid0QyYvDUwQVivoAkEBVe6B1XHHAuvDN5vsnjmrL7phVFxv9LKNcM7DCV5BJc6XcrSkl&show_text=true&width=500" width="500" height="684" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share"></iframe>
यह भी पढ़े: भीषण गर्मी का बढ़ा असर.. बिहार के सरकारी स्कूलों का बदला समय, 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट लागू