Shravani Mela : श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान, 20 ट्रेनों में अस्थायी ठहराव 

Rani Thakur

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव का फैसला लिया गया है।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव का फैसला लिया गया है। यह स्पेशल ठहराव 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक के लिए लागू रहेगा। 

रेलवे के अनुसार फतुहा, हरदास बीघा, खुसरूपुर, करौटा, अथमलगोला, मनकठा और गांधी हाल्ट पर ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने यह निर्णय लिया है। इंटरसिटी, साउथ बिहार, जनसेवा, बाघ एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को भी अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है। 

रेलवे के इस फैसले  से सावन में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को होगी बड़ी राहत। साथ ही रेलवे ने यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि करने की भी जानकारी साझा की है।