Bihar News : सरकारी स्कूलों में फिर शुरू होगी ये व्यवस्था, जानिए सीएम सम्राट ने क्या कहा

Rani Thakur

आज बिहार विधान परिषद में सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे फिर से लागू करने का मुद्दा उठा। उसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वासन भी दिया है। 

सीएम सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : बिहार विधान परिषद में बिहार के सरकारी स्‍कूलों में शनिवार को हाफ डे का मामला उठाया गया। पक्ष-विपक्ष के कई विधान पार्षदों ने सरकार से प्रश्‍न पूछा। इस पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शनिवार को फिर से हाफ डे करने पर विचार किया जाएगा। एक सप्ताह में इस पर फैसला लिया जाएगा। 

पक्ष-विपक्ष के एमएलसी ने उठाए सवाल 

एमएलसी नवल किशोर यादव, संजीव सिंह और जीवन कुमार ने श‍िक्षा विभाग से पूछा कि सरकारी स्‍कूलों में पहले की तरह हाफ डे क्‍लास की व्‍यवस्‍था की जाएगी या नहीं? उन्‍होंने कहा कि पूर्व के शिक्षा मंत्री ने आश्‍वासन दिया था कि शनिवार को आधे दिन की पढ़ाई की व्‍यवस्‍था सरकारी स्‍कूलों में लागू की जाएगी।  

5 से साढ़े पांच घंटे क्लास चलाने की मांग

जब बिहार में नई शिक्षा नीत‍ि लागू है तो फिर उसके अनुरूप शनिवार की पढ़ाई क्‍यों नहीं कराई जा रही है। उन्‍होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक 5 से साढ़े पांच घंटे कक्षा संचालित करना है। 

साढ़े छह घंटे तक चल रही क्‍लास 

लेकिन यहां करीब साढ़े छह घंटे तक कक्षाएं चल रही है। विभाग तय नियम कानून के तहत पढ़ाई की व्‍यवस्‍था करे। हाफ डे छात्र-श‍िक्षकों दोनों के लिए बेहतर होगा। प्रावधान के अनुसार महीने के दो शनिवार को दो से ढाई घंटे तक पढ़ाई की व्‍यवस्‍था और दो शनिवार स्‍कूल बंद रखने की व्‍यवस्‍था है।

फैसला लेने का आश्वासन

इस पर जवाब दिया गया कि फिलहाल सरकार ऐसे किसी फैसले की तैयारी में नहीं है। इस पर मुख्‍यमंत्री ने आश्‍वासन दिया क‍ि एक सप्ताह में इस पर निर्णय लिया जाएगा।