सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर डीसीएलआर को धमकी, चार्जशीट दाखिल

Rani Thakur

सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) पश्चिमी स्नेहा कुमारी को कथित धमकी देने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

सांसद विवेक ठाकुर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) पश्चिमी स्नेहा कुमारी को कथित धमकी देने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपित शशिभूषण सिंह उर्फ मिंटू सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 

आरोपित वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा स्थित नवल किशोर नगर में रहता है।

डीसीएलआर ने 20 अप्रैल 2026 को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 11 अप्रैल को उनके सरकारी और निजी मोबाइल नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सांसद विवेक ठाकुर बताया और मड़वन के राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा रोकने का दबाव बनाया। 

साथ ही विजिलेंस में शिकायत करने की धमकी दी गई। बाद में सांसद से जानकारी लेने पर उन्होंने ऐसी कॉल से इनकार किया। जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है।