हथियार के बल पर बिहार में ज्वेलर्स की दुकान में लूट, फायरिंग करते भागे तीन बदमाश

Rani Thakur

कैमूर जिले के मोहनिया में बाइक सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान लूट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले।<br/>

हथियार के बल पर बिहार में ज्वेलर्स की दुकान में लूट

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क 
अजीत कुमार / कैमूर :
कैमूर जिले के मोहनिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बाइक सवार तीन की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में घुस पर लॉकर में रखे हुए करीब 25 लाख के सोने और चांदी के जेवरात और करीब 45 हजार रुपए नगदी लूट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

जेवरात और नकदी की लूट

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा बाजार में स्थित खुशबू ज्वेलर्स में रविवार दोपहर अपाचे बाइक से आये तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार ने कहा लॉकर में करीब 25 लाख से अधिक के जेवरात थे और 40-45 हजार रुपए नगद थे।

घटना में शामिल तीन लोग 

दुकानदार आशुतोष कुमार ने कहा कि पहले एक व्यक्ति आया उसने लॉकेट मांगा जैसे ही मैने लॉकेट दिखाने के लिए लॉकर खोला हथियार मेरे सर पर रखकर बोला हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे इतनी देर में और दो लोग आ गए तीनों के हाथ में हथियार था सभी सामान लेकर एक बोड़े में रखकर भागने लगे जब मैने पकड़ने के लिए हल्ला किया तो फायरिंग किया मैने किसी तरह अपनी जान बचाई।

जांच में जुटी पुलिस 

घटनास्थल पर ग्लब्स,बुर्का,लेडीज पर्स,झोला अपराधियों ने छोड़ा है जिसे पुलिस जब्त कर कार्रवाई कर रही है। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने कहा कि दोपहर में सूचना मिली कि बहुआरा में ज्वेलरी शॉप में लूट हुई है अभी क्लियर नहीं है लेकिन करीब 20लाख के जेवरात है तीन की संख्या में अपराधी थे फायरिंग हुई है जांच किया जा रहा है।