ईंट के नीचे छिपी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से आ रही थी खेप

Rani Thakur

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहां मधनिषेध और नौरंगिया थाना की पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए भारी मात्रा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड की हुई शराब की खेप को जब्त किया है।<br/>

ईंट के नीचे छिपी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / पटन डेस्क:  बिहार के पश्चिमी चम्पारण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बगहां मधनिषेध और नौरंगिया थाना की पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए भारी मात्रा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड की हुई शराब की खेप को जब्त किया है। बगहां मधनिषेध पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार आ रहे ईंट की आड़ में अंग्रेजी शराब की खेप का कारोबार चल रहा है। 

टीम गठित कर बिछाया जाल 

मधनिषेध व नौरंगिया पुलिस ने एक टीम गठित कर जाल बिछाया। जब ट्रैक्टर को नौरंगिया थाना क्षेत्र बेलहवा सड़क पर रोककर ट्रॉली पर लदे ईंट को पुलिस हटाने लगी तो निचे से लोहे का चादर मिला जिसको हटाने के बाद शराब के बड़े-बड़े कार्टून मिले। मधनिषेध और पुलिस ने तुरंत शराब के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। 

तस्करों से पूछताछ जारी 

दोनो तस्कर की पहचान कर बाकी संलिप्त तस्करों पर करवाई के लिए पुलिस पुछताछ कर रही है। बता दें कि ट्रकों पर विभिन्न सामानों के साथ छिपाकर शराब तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इस तरह के मामले रोजाना ही देखने को मिल रहे है। बावजूद इसके शराब तस्करी पर लगाम कसना संभव नहीं हो पा रहा है।