न्यूज11 भारत
वाल्मीकिनगर/डेस्क : पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में बाघ के हमले से एक किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी पर हमला कर दिया. उधर, वन विभाग बाघ के रेस्क्यू के लिए लगातार लोकेशन ट्रैक करने में जुटा हुआ है. बाघ रेस्क्यू का कार्य रात में भी चल रहा है. इसके लिए वन विभाग हाथी के द्वारा भी पेट्रोलिंग कर रहा है. कहीं जाल तो कहीं पिंजरा लगाया गया है. वाल्मिकी टाइगर रिजर्व से निकले बाघ के कारण ग्रामीण दहशत में हैं. वन विभाग ने आम लोगों से खेत-खलियान में अकेले नहीं जाने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: वन भवन पलास सभागार रांची में गूंजा देशभक्ति का स्वर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी राष्ट्रप्रेम की जीवंत झलक