बिहार में मौसम का यू-टर्न: 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले 5 दिन आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Rani Thakur

आज सुबह-सुबह सीतामढ़ी, बगहा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर और पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून के बाद पूरे राज्य में बारिश शुरू हो जाएगी।<br/>

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी दी गई है। आज सुबह-सुबह सीतामढ़ी, बगहा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर और पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून के बाद पूरे बिहार में बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। 

आगे कैसा रहेगा मौसम

पटना में हो सकती है बारिश

पटना में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की भी संभावना है। 

दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से बिहार के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। खासकर दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार के जिलों में तेज गर्जन, बिजली चमकने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

बिहार में कब पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून बिहार के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है, लेकिन अभी इसकी गतिविधियां सभी जिलों में समान रूप से सक्रिय नहीं हैं। अगले कुछ दिनों में मानसूनी के और मजबूत होने की संभावना है। इसके बाद राज्य के अधिकांश जिलों में भारी वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है।