अन्य
Blood Pressure : सर्दियों में क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर ?
Blood Pressure : आजकल की स्ट्रेस भरी लाइफ में ब्लड प्रेशर का बढ़ना एक आम समस्या बन गया है। पहले यह समस्या केवल वयस्कों में ही होती थी, लेकिन आजकल तो यह समस्या बीस से पच्चीस साल तक के युवाओं में भी आम हो गई है। इतना ही नहीं आजकल के प्रतियोगिता भरे जीवन में आगे बढ़ने की चुनौतियों को पूरा करने में लगे बहुत सारे बच्चे भी हाइपरटेंशन के शिकार हो जा रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, साल 2024 में पूरी दुनिया में 30 से 79 साल की उम्र के करीब 1400 करोड़ एडल्ट्स को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। करीब 60 करोड़ लोगों को यह तक पता नहीं है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है।ब्लड प्रेशर क्या है?
जब हमारी ब्लड वेसल्स में खून बहता है, तो उन पर दबाव पड़ता है। इस दबाव को ही ब्लड प्रेशर कहते हैं। इसे दो तरह के नंबरों में मापा जाता हैब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है
- ठंड में आलस करके योग एक्सरसाइज न करना। सिगरेट,शराब समेत अन्य नशीली चीजों का सेवन करना। खाने में नमक अधिक खाना असमय खाना खाना। ठंडे मौसम में अधिक समय तक बाहर रहना,हार्ट पर प्रेशर देने जैसा होगा। अगर आप ब्लड प्रेशर पेशेंट है और दवाई की अनदेखी करते हैं। ब्लड प्रेशर स्टेरॉइड देने से भी बढ़ता है।