गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में वृद्धि हुई, सेंसे
शेयर बाजार खुलते ही बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
घरेलू बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत टूटकर 24,480.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भारी नुकसान झेलने के बाद, वैश्विक शेयर बाजारों में आए उछाल के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 550.27 अंक बढ़कर 79,666.46 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे बढ़कर 91.57 पर कारोबार कर रहा है।