छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Scorpio Accident: तालाब में गिरी स्कॉर्पियों, 3 दोस्तों की गई जान!
Chhattisgarh Scorpio Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कालीपुर इलाके में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 दोस्तों की जान चली गई। दरअसल 7 लोग एक स्कॉर्पियो पर सवार घर जा रहें थे, तभी अचानक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तलाब में जा गिरी, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, सभी युवक क्रिकेक खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ। पुलिस जवानो ने स्कॉर्पियो के कांच तोड़कर 4 युवको को तो बचा लिया, जबकि 3 युवको को नहीं बचा सके।
सूत्रो के अनुसार, युवको ने मैच के बाद शराब पार्टी की थी।