देश-विदेश
Cm Vishnudeo Sai News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत..सीएम ने जताया शोक
Cm Vishnudeo Sai News: देश की राजनीति में एक बड़ा और दुखद घटनाक्रम हुआ है. जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई. इस घटना के बाद प्लेन में सवार अन्य लोगों की मौत हुई है.
[caption id="attachment_131009" align="alignnone" width="375"] Cm Vishnudeo Sai News[/caption]
इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है.
CM विष्णु देव साय[/caption]
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि.. महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है.
उपमुख्यमंत्री साव[/caption]
महाराष्ट्र के कद्दावर नेता, एक कर्मठ और मेहनती राजनेता, जो अनेकों पर सांसद और विधायक के पद पर रहे, वर्तमान में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे. ऐसे अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर ने हम सभी को झकझोर दिया है.