छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा में वैष्णो देवी मंदिर का किया दर्शन
Cm Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धार्मिक यात्रा पर ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में स्थित कोमना के वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। जहा उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय का स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी कौशल्या साय और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे।
[caption id="attachment_142910" align="alignnone" width="1192"] CM विष्णुदेव साय[/caption]