छत्तीसगढ़
Dhamtari Accident Death News: 3 दिन बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्र से निकलवाया बाहर, जानिए वजह...
Dhamtari Accident Death News: छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक अजीबो - गरीब मामला सामने आ रहा है, जहां पुलिस ने एक युवक के शव को 3 दिन बाद कब्र खुदवाकर बाहर निकलवाया। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, एक युवक का कुछ दिन पहले सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर 2 फरवरी को परिजन युवक को घर ले आएं, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिया युवक का 3 फरवरी के दिन अंतिम संस्कार कर दफना दिया।