छत्तीसगढ़
Mahasamund Ganja Baramad: नारकोटिक्स विभाग ने महासमुंद के पास से करोड़ो का गांजा किया जब्त!
Mahasamund Ganja Baramad: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स विभाग ( ANTF) ने 19 जनवरी सोमवार को करोड़ो का गांजा जब्त किया गया। सीक्रेट इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 4.75 करोड़ का गांजा बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि, यह गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया।
नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने बताया कि-
'2 गांजा तस्कर महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में गांजा लोड करके महाराष्ट्र के जालना लेकर जा रहे थे। तस्करों के कब्जे से बोरियों में 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।'