छत्तीसगढ़
नंद कुमार साय के बयान से सियासी हलचल,व्यक्तिगत राय-CM साय
Nand Kumar Sai: सर्व आदिवासी समाज की बैठक में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के आदिवासी परिवारों से 5 बच्चे पैदा करने वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल ला दी है. जहां कांग्रेस ने नंद कुमार साय के इस बयान के हवाले से भाजपा पर निशाना साधा है, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे व्यक्तिगत बयान बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है.
[caption id="attachment_146376" align="alignnone" width="1185"] नंद कुमार साय के बयान से सियासी हलचल,व्यक्तिगत राय-CM साय[/caption]
बता दें कि सर्व आदिवासी समाज की बैठक में आदिवासी समाज से जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए नंद कुमार साय ने प्रत्येक आदिवासी परिवार से कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील की थी. दरहसल उन्होंने कहा कि हम दो, हमारे दो के नारे का सबसे अधिक पालन आदिवासी समाज ने किया, लेकिन इसके कारण समाज की आबादी लगातार घटती गई. उन्होंने ये भी कहा कि आदिवासियों की घटती जनसंख्या पर चिंता जताया।