हिमाचल में इतना ही बचा है पेट्रोल और डीजल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया खुलासा
Petrol and Diesel: हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 15 दिन का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है। ये कहना है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में भी तेल की कमी हो सकती है।पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते उपजे ऊर्जा संकट का असर आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ सकता है।
[caption id="attachment_143958" align="alignnone" width="1187"]विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के पास अब 15 दिन का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है, ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में भी तेल की कमी हो सकती है।
Petrol and Diesel: हर रोज मुख्य सचिव स्थिति का रिव्यू कर रहे हैं
सीएम ने कहा मुख्य सचिव को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर रोज मुख्य सचिव स्थिति का रिव्यू कर रहे हैं।
सिटिंग जज से नहीं होती घोटालों की जांच
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से हिमकेयर की जांच सिटिंग जज से करवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घोटालों की सिटिंग जज से नहीं, बल्कि सरकार की एजेंसी ही इसकी जांच करती है।
read more: CM आवास से निकला नीतीश का काफिला, ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद