छत्तीसगढ़

रायपुर में साहित्य और संस्कृति का संगम: साहित्य उत्सव में चाणक्य नाटक का मंचन

raipur sahitya utsav 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन कैंपस में 23 से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन किया गया.  इस दौरान साहित्य, उपन्यास, काव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का 'महामंथन' होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश करेंगे। मुख्य मंडप की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, साहित्यकार और अभिनेता मनोज जोशी, तथा महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

चाणक्य नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

23 जनवरी की शाम सात बजे विनोद कुमार शुक्ल मंडप में मनोज जोशी द्वारा चाणक्य नाटक का मंचन होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय पुस्तक मेला, ओपन टैलेंट मंच, पेंटिंग वर्कशॉप और फूड जोन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई हैं। Also Read-Chhattisgarh CM news: नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बधाई

मंडप और सत्रों का आयोजन

मुख्य मंडप: विनोद कुमार शुक्ल मंडप परिचर्चा मंडप: लाला जगदलपुरी मंडप, श्याम लाल चतुर्वेदी मंडप, अनिरूद्ध नीरव मंडप

प्रतिदिन चार सत्र 

प्रथम सत्र: 12.30 – 2.00 बजे द्वितीय सत्र: 2.15 – 3.30 बजे तृतीय सत्र: 3.45 – 5.00 बजे चतुर्थ सत्र: 5.15 – 6.30 बजे

प्रमुख चर्चा विषय

महिला लेखन, डिजिटल साहित्य, छत्तीसगढ़ी साहित्य, बौद्धिक विमर्श, मीडिया बहस, भारतीय ज्ञान परंपरा सांस्कृतिक सत्र: काव्य पाठ, लोकगीत, फिल्मी दुनिया और नाट्यशास्त्र विशेष सत्र: 'माओवादी आतंक और लोकतंत्र', 'डॉ. अंबेडकर – विचारपुंज की आभा', 'सिनेमा और समाज'
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव न केवल साहित्यिक संवाद का मंच बनेगा, बल्कि आमजन को साहित्य से जोड़ने और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में मदद करेगा। इस अवसर पर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र के प्रबुद्ध विचारकों का एकत्र होना गौरवपूर्ण है।