छत्तीसगढ़

World Radio Day: विश्व रेडियो दिवस की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रखें अपने विचार

World Radio Day: विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में राष्ट्रीय स्तर का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रेडियो की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने के लिए दो नए ट्रांसमीटर स्थापित किए जाएंगे। ये ट्रांसमीटर अंबिकापुर और सरायपाली में लगाए जाएंगे। इनके स्थापित होने से छत्तीसगढ़ में रेडियो का कवरेज बढ़ जाएगा।

[caption id="attachment_134124" align="alignnone" width="1184"] मुख्यमंत्री विष्णु देव साय[/caption]

(AI) का उपयोग तेजी से किया जा रहा-मुख्यमंत्री साय

साथ ही मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का समय सूचना क्रांति का युग है, जहां हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तेजी से किया जा रहा है। इसके बावजूद रेडियो आज भी अपनी विश्वसनीयता और पहुंच के कारण जनसंचार का सशक्त माध्यम बना हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे विश्वसनीय संचार माध्यम है, जो आम जनता की जरूरतों के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करता है।

World Radio Day: मन की बात के लिए रेडियो को माध्यम के रूप में चुना

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लिए रेडियो को माध्यम के रूप में चुना है, जो इस बात का प्रमाण है कि रेडियो आज भी जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है।

सीएम डॉ मोहन ने कहा, छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। रायपुर से विविध भारती सेवा का भी प्रसारण हो रहा है, जबकि अंबिकापुर में प्राइमरी स्टेशन कार्यरत है।