मदार और अजमेर की ट्रेन में जुड़ेगी अतिरिक्त सेकेंड एसी बोगी
न्यूज11 भारत धनबाद/डेस्कः- धनबाद होकर चलने वाली मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस और सियालदह-अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त सेकेंड एसी बोगी जोड़ी जाएगी. मदार एक्सप्रेस में मदार से छह अक्तूबर से 27 अक्तूबर और कोलकाता से नौ अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाएगी. इसी तरह अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में अजमेर से एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तथा सियालदह से दो अक्तूबर से एक नवंबर तक एक एक्सट्रा सेकेंड एसी कोच जोड़ा जाएगा.
जम्मू - तवी एक्सप्रेस 30 अक्तूबर तक चौबे में भी रुकेगी . धनबाद. 26 सितंबर से 30 अक्तूबर तक धनबाद और गोमो होकर चलने वाली कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस और पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस चौबे स्टेशन पर रुकेगी. कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस शाम 6.20 बजे और जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 8.26 बजे, पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9.40 बजे और रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 6.28 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें दोनों ओर से चौबे में दो-दो मिनट के लिए रुकेगी.
ये भी पढ़ेंः- कब्र में महिलाओं के शव से छेड़छाड़ करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, दो पत्नियों की कर चुका है हत्या