अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ और तेज सैन्य क

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि हालिया घटनाओं के बाद अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और तेज हो सकती है। उनका दावा है कि एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को निशाना बनाए जाने की घटना के जवाब में अमेरिका लगातार जवाबी कदम उठा रहा है और आगे भी मजबूत कार्रवाई करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने की घटना के बाद अमेरिका ईरान पर बड़े हमले जारी रखेगा। एनबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि उन्होंने ट्रुथ सोशल पर किए गए अपने पोस्ट में ईरान को इसकी कीमत चुकाने की बात कहकर क्या संकेत दिया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हम उन पर हमला करने जा रहे हैं, बहुत बड़ा हमला करने जा रहे हैं।"