हसनपुर में ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे की दो महीने

हसनपुर में ग्राम प्रधान के बेटे की गोली लगने से मौत

अमरोहा के हसनपुर में ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयार में जुटे हैं। हसनपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से प्रधान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। यह हादसा घर में ही रिवाल्वर की सफाई के दौरान हुआ। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।