ईडी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आ
पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर ईडी की कार्रवाई पर हंगामा
प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के दौरान बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर छापा पूरा कर लिया था और जब वे वहां से निकल रहे थे, तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके वाहनों को रोक दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आरोप है कि काफिला निकलने से पहले सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने ईडी के तीन वाहनों को नुकसान पहुंचाया और उन पर पत्थर फेंके। इस बीच जैसे-तैसे ईडी के अधिकारी केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता पिनाराई विजयन के आवास से रवाना हुए।