गाजियाबाद अस्पताल में महिला ने की हंगामा, स्थिति तनावपूर्ण
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से 10 जून को एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसने सभी चौंका दिया। गाजियाबाद जिले के एमएमजी अस्पताल में दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास वहां पर इलाज कराने के लिए इमरजेंसी में पहुंची महिला ने अचानक हाथ में लेकर सभी अफरा-तफरी भरा माहौल बना दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के लोग अपनी जान बचाकर तुरंत वहां से भाग गए। वहीं बाद में सुरक्षाकर्मियों ने महिला से महिला के हाथ से चाकू छीनकर एक बड़ी घटना होने से रोक दिया।
महिला डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ना होने से नाराज थी मरीज
एमएमजी अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंची महिला ने वहां पर महिला डॉक्टर और महिला स्वास्थ्यकर्मी के ना होने पर नाराज हो गई थी, जिसके बाद उसने चाकू हाथ में लेते हुए महिला डॉक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाने लगी। महिला मरीज के हाथ में चाकू देख वहां पर उस समय मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के लोग भी एक-एक करके वहां से बाहर जान बचाकर वहां से भाग गए। इसके अलावा वहां पर इलाज कराने पहुंचे अन्य मरीज और उनकी तीमारदार भी महिला मरीज के हाथों में चाकू देख घबरा गए और वहां से बाहर निकलकर इधर-उधर के वार्डों में छुप गए।
सुरक्षा कर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश
अस्पताल में अचानक हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने सभी को चौंका दिया वहीं वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला मरीज को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हुई। महिला मरीज ने हाथ में चाकू लेकर डॉक्टर की सीट पर बैठकर अपशब्द कहने लगी जिसमें करीब 10 मिनट तक ये पूरा मामला चला। महिला दो बार जमीन पर भी गिरी जिसमें इस दौरान उसके हाथ में चाकू लग गया। सीट पर चाकू मारते समय वह गिरी थी जिसमें उसने सीट पर बैठने के साथ मेज पर रखा सारा सारा सामान फेंक दिया। वहीं उस महिला मरीज ने ऑपरेटर पर भी चाकू से हमला किया लेकिन वह बच गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस में दी लेकिन उनके आने से पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने महिला के हाथ से चाकू छीनकर किसी बड़ी अनहोनी को होने से टाल दिया।
महिला मानसिक रोग से है पीड़ित
गाजियाबाद के अस्पताल में हुई इस घटना को लेकर जब पुलिस वहां पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि वह महिला मरीज साहिबाबाद की रहने वाली है और मानसिक रोग से पीड़ित है। उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है, इस दौरान घटना की जानकारी होने पर महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए तो वहीं पुलिस इस मामले को लेकर अब आगे जांच कर रही है।