पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकारी कर्मचारियों पर सरकार क

कमलनाथ ने लगाया सरकारी कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप

Mahakumbh

सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर सरकार के पक्ष में काम करने के आरोपों पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि वे सभी प्रत्याशियों से प्रशासन की पूरी रिपोर्ट मंगा रहे हैं। ये पूछे जाने पर कि सरकार आने पर क्या करेंगे, नाथ ने कहा कि खुद देखिएगा कि सरकार आने पर क्या करते हैं। अधिक वोट प्रतिशत के सवाल पर नाथ बाेले- 1977 में वोट प्रतिशत अधिक था, पर इंदिरा गांधी और संजय गांधी, दोनों चुनाव हार गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बाेले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में कई जगह मारपीट-गुंडागर्दी की। कर्मचारियों पर दबाव बनाना-धमकाना कांग्रेस की आदत है। ये हार सामने देखकर आरोप लगा रहे हैं।