सरधना के कपसाड़ गांव में मां-बेटी पर हमला; मां की
सरधना में बेटी का अपहरण और मां की हत्या, गांव में तनाव
सरधना के गांव कपसाड़ में मां-बेटी खेत पर जा रही थीं। रास्ते में पारस सोम और उसके साथियों ने रोक लिया। विरोध करने पर मां की हत्या कर दी और युवती का अपहरण करके अपने साथ ले गए। गांव में तनाव है और भारी पुलिस फोर्स तैनात है। सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में कुछ युवकों ने अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी 45 वर्षीय मां की हत्या कर दी। मां के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। वहीं घटना के विरोध में भीम आर्मी ने अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।