महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट के बेटे सिद्धांत
महाराष्ट्र के मंत्री के बेटे पर महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट के बेटे सिद्धांत पर एक महिला ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। महिला ने अपने वकील के जरिए भेजे नोटिस में मंत्री के बेटे से 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना नेता शिरसाट पर हमला बोला है।