भारत सरकार की सूची में पंजाब की जातियों को शामिल करने हेतु राष्ट्रीय आयोग की बैठक
यह बैठक 9 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे यू.टी. गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में होगी
अपने सुझाव, तथ्य और मांगें सीधे राष्ट्रीय आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा
इस सार्वजनिक सुनवाई में सक्रिय भाग लें और अपने विचार आयोग के समक्ष रखें
सामाजिक न्याय और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम यह पहल
चंडीगढ़।
भारत सरकार की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में पंजाब की विभिन्न जातियों को शामिल करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 9 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे यू.टी. गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में होगी।
OBC सूची में संशोधन पर विचार
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस पब्लिक मीट का उद्देश्य संबंधित जातियों के प्रतिनिधियों को अपने सुझाव, तथ्य और मांगें सीधे राष्ट्रीय आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना है। आयोग इन प्रस्तुतियों के आधार पर आगामी सिफारिशें तैयार करेगा, जिनके आधार पर केंद्र सरकार OBC सूची में संशोधन पर विचार करेगी।
यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम
सरकार ने पंजाब की विभिन्न जातियों के संगठनों, सामाजिक प्रतिनिधियों और समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे इस सार्वजनिक सुनवाई में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने विचारों को आयोग के समक्ष रखें। यह पहल सामाजिक न्याय और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।