पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के पीछे
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के कारण सामने आए
सिंगर कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर पिछले साल के नवंबर में काफी हंगामा हुआ। आखिरी में उनकी शादी नहीं हुई। इस मामले पर हाल ही में पलाश मुछाल के करीबी और एक्टर नंदीश संधू ने कई बातें साझा की हैं। पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। पलाश पर चीटिंग के आरोप सुनने को मिले। लेकिन इस मामले पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। आखिरी में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पलाश और स्मृति ने जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। हाल ही में इस शादी के टूटने के बारे में नंदीश संधू ने कई बातें साझा की हैं।