पीएम मोदी ने नेहरू के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने क

पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, एनडीए की बैठक में झालमुरी बांटी

झालमुरी के साथ पीएम मोदी

नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में आज एनडीए की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। इस बैठक में एनडीए के घटक दलों के बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एनडीए के नेताओं को झालमुरी बांटते हुए दिखे। पीएम मोदी ने खुद भी झालमुरी खाई।

पीएम मोदी ने तोड़ा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, एनडीए के नेताओं ने किया सम्मान

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पंडित नेहरू का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल पीएम मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित पीएम बन गए हैं। पीएम मोदी के नाम लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे पहले पंडित नेहरू ने लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित पीएम के रूप में कार्य किया था।

Thank you Prime Minister Tshering Tobgay for your heartfelt wishes. I cherish our friendship and deeply value the special relationship between India and Bhutan.I look forward to working together to further strengthen our partnership in the years to come.@tsheringtobgay https://t.co/bznP3ed3IS

— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026

झालमुरी की खूब हुई चर्चा

इस बैठक की इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि पीएम मोदी ने साथी नेताओं को झालमुरी खिलाई। ये इसलिए भी अहम है क्योंकि पीएम मोदी जब पश्चिम बंगाल गए थे तो वहां भी उन्होंने झालमुरी खाई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत भी हासिल हुई थी। इस चुनाव में हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस अपने सबसे बुरे वक्त से गुजर रही है और पार्टी टूटने की कगार पर है।