प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई राहवीर योजना,
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की राहवीर योजना लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई "राहवीर योजना" को उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को "गोल्डन-ऑवर" में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25,000 रुपए का इनाम मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को इनाम देगी। यह योजना लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लागू की गई है। योजना के तहत, अगर कोई नागरिक घायल व्यक्ति को 'गोल्डन ऑवर' या दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।